क्या जुड़वाँ होने के कोई संकेत हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 16:01

प्रेगनेंसी में जुड़वा बच्चे होने के लक्षण- Twins Pregnancy Symptoms in Hindi

महिला में प्रेगनेंसी के दौरान दिखने वाले लक्षणों से भी गर्भ में जुड़वा बच्चों के होने का पता चल सकता है। प्रेगनेंसी में जुड़वा बच्चे होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं-

1. ब्लीडिंग और स्पॉटिंग

गर्भावस्था के दौरान गर्भ में जुड़वा बच्चे होने पर महिला को ब्लीडिंग और स्पॉटिंग सामान्य की तुलना में ज्यादा होती है। अगर प्रेगनेंसी के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होती है और साथ में बुखार भी आता है तो इसे गर्भ में जुड़वा बच्चों के होने का संकेत माना जाता है।

2. बहुत ज्यादा भूख लगना

गर्भ में जुड़वा बच्चों के होने की वजह से गर्भावस्था में महिला को सामान्य से ज्यादा भूख लगती है। इसकी वजह से आपको बार-बार भूख लगेगी और खाने का मन ज्यादा करेगा। सामान्य रूप से गर्भवती महिला को इतनी ज्यादा भूख नहीं लगती है।

3. वजन बढ़ना

जुड़वा प्रेगनेंसी होने पर महिला का वजह भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। गर्भ में जुड़वा बच्चे होने पर आपके दो भ्रूण, दो प्लेसेंटा और एमनियोटिक लिक्विड ज्यादा रहते हैं। इसकी वजह से महिला का वजन ज्यादा बढ़ जाता है।

4. मॉर्निंग सिकनेस

गर्भ में जुड़वा बच्चे होने की वजह से महिला को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या भी ज्यादा होती है। इसकी वजह से महिला को सुबह उठने पर ज्यादा दर्द और कमजोरी का अहसास हो सकता है।

5. दो दिल होना

गर्भवती महिलाएं गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन जरूर सुनती हैं। यह अनुभव उनके लिए बहुत यादगार भी होता है। अगर आपको गर्भ में दो अलग-अलग दिल की धड़कन सुनाई देती है तो आप इससे भी जुड़वा बच्चों के होने का पता कर सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info